प्रिय
विद्यार्थियों,
तकनीकी विकास मनुष्य के जीवन को सरल और सुविधायुक्त बनाने के लिए होता है। तीव्र गति के साथ नई-नई तकनीकों का आगमन हो रहा है। दुनिया तकनीकों का विकास
कर रही है, प्रयोग कर रही है। हमें भी समय के साथ ताल मिलाकर चलना होगा अन्यथा हम
भागती दुनिया की रफ्तार में बहुत पीछे छूट जाएँगे। प्रतियोगितात्मक समय हमें तनिक
भी लापरवाही की इज़ाजत नहीं देता। प्राय: आप सभी नवीनतम गैजेट्स और मोबाइल्स से
परिचित हैं। आप इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग भी कर रहे हैं। आप में से
शायद ही कोई ऐसा हो जिसने आज तक ‘नेट’ का उपयोग ना किया हो।
इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए। मैंने इस ‘ब्लॉग’ को तैयार किया है। यह मेरे-आप के बीच के
संवाद को निरंतरता प्रदान करेगा। इसके माध्यम से
मैं आप सभी को आवश्यक पाठ्य-सामग्री सरलता पूर्वक प्रदान कर पाऊँगा। और आप अपने
प्रश्नों को मुझ तक पहुँचा पाएँगे। तब भी जब कक्षा की सुविधा उपलब्ध ना हो।
ऋतेश कुमार पाण्डेय